हॉकी इंडिया ने दादर-नगर हवेली को दी मान्यता

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया (एचआई) ने शनिवार को दादर-नगर हवेली हॉकी संघ को अपने 27वें सम्बद्ध सदस्य के रूप में मान्यता दे दी।

इस मान्यता के बाद एचआई दादर-नगर हवेली हॉकी संघ को उसके क्षेत्र में हॉकी के विकास में प्रोत्साहन देगा। इस क्षेत्र में हालांकि हॉकी पहले से भी काफी लोकप्रिय हैं और स्कूल तथा कॉलेजों में बड़े पैमाने पर यह खेला जाता है।

एचआई द्वारा इस क्षेत्र को सदस्य संघ में शामिल किए जाने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि यहां हॉकी से संबंधित मूलभूत सुविधाएं जैसे कोचिंग, स्टेडियम आदि का निर्माण और बेहतर खिलाड़ियों का चयन संभव हो सकेगा।

हॉकी इंडिया के फिलहाल 22 स्थाई सदस्य, 27 सहायक सदस्य, नौ अकादमिक सदस्य हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493