गोल्फ : जूनियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के विजेताओं की घोषणा

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। दिल्ली गोल्फ क्लब में गोल्फ-2019 के लिए आयोजित ऊषा जूनियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (जेटीपी) के दूसरे कैंप का शनिवार को यहां समापन हुआ।

कैंप में ईशान आहूजा, विराज कथुरिया, आफताब बख्शी, अरमान चाको और शिवकरण सिंह ने कई श्रेणियों जैसे पुटिंग, चिपिंग, पिचिंग, बंकर, लॉन्ग ड्राइव और प्लेइंग कॉम्पिटिशन में कई पुरस्कार जीते। कैंप में गोल्फ के मशहूर कोच नौनिता लाल कुरैशी के मार्गदर्शन में 50 प्रतिभाशाली युवाओं को प्रशिक्षित किया गया।

33वें ऊषा जूनियर ट्रेनिंग प्रोग्राम का अगला कैंप 12 जून को होगा। हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों को ए श्रेणी के मशहूर कोच, अजय गुप्ता, विक्रम सेठी, नौनिता लाल कुरैशी और जसजीत सिंह के मार्गदर्शन में खेल के विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जेटीपी प्रोग्राम ने पिछले कुछ वर्षो के दौरान विश्व स्तर के प्रोफेशनल गोल्फर्स को ट्रेनिंग सुविधाएं मुहैया कराई है, जिसमें शिव कपूर, डेनियल चोपड़ा, राशिद खान और गौरी मोंगा शामिल है। ये सभी खिलाड़ी इससे पहले जूनियर ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग ले चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493