अमेरिका : असंतुष्ट कर्मचारी की गोलीबारी में 12 की मौत (लीड-1)

वर्जीनिया बीच (अमेरिका), 1 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में शनिवार को नगर निगम की इमारत में एक असंतुष्ट कर्मचारी ने अंधाधुंध गोलीबारी कर 12 लोगों की हत्या कर दी और कई अन्य घायल हो गए। हालांकि वह बाद में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

वर्जीनिया बीच पुलिस प्रमुख जेम्स ए.केरवेरा ने कहा, बंदूकधारी की पहचान डेवायने क्राडोक के रूप में हुई है। वह वर्जीनिया बीच स्थित पब्लिक यूटिलिटी डिपार्टमेंट में एक पेशेवर इंजीनियर के तौर पर काम करता था। उसने शहर के नगर निगम केंद्र की इमारत संख्या 2 के सभी तीन तलों पर शुक्रवार को अंधाधुंध गोलीबारी की।

उन्होंने कहा कि घटना के कुछ देर बाद बंदूकधारी की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई और उसे मार गिराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि वे विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि उनके समुदाय में हिंसा का स्तर यहां तक पहुंच गया है।

मेयर रॉबर्ट डायर ने एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को बताया, “वर्जीनिया बीच के इतिहास में यह सबसे विनाशकारी दिन है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493