स्टीमाक ने किंग्स कप के लिए 23 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टीमाक ने थाईलैंड में इसी महीने होने वाले किंग्स कप के लिए 23 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टीमाक ने थाईलैंड में इसी महीने होने वाले किंग्स कप के लिए 23 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।

भारत को अपना पहला मैच पांच जून को कुराकाओ के साथ खेलना है। इस टूर्नामेंट के लिए स्टीमाक ने कुल 37 खिलाड़ियों को कैम्प में बुलाया था। दो मौकों पर छह-छह खिलाड़ियो को कैम्प से छुट्टी देने के बाद अंतत: इस क्रोएशियाई कोच ने अपनी पहली टीम चुन ली।

अंतिम रूप से भी टीम चुनने से पहले स्टीमाक ने एटीके के लिए खेलने वाले जाबी जस्टिन और बेंगलुरू एफसी के नीशू कुमार को कैम्प से छुट्टी दी।

उल्लेखनीय है कि नीशू कुमार एएफसी एशियन कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे।

टीम इस प्रकार है –

गोलकीपर -गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, कमलजीत सिंह

डिफेंडर-प्रीतम कोटाल, राहुल भेके, संदेश झिंगन, आदिल खान, सुभाशीष बोस

मिडफील्डर-उदांता सिंह, जैकीचंद सिंह, ब्रेंडन फर्नांडिस, अनिरुद्ध थापा, रेनियर फर्नांडिस, प्रणाय हल्धर, सहल अब्दुल समद, अमरजीत सिंह, लालियानजुआला चांग्ते, माइकल सूसाइराज

फारवर्ड-बलवंत सिंह, सुनील छेत्री, फरूख चौधरी और मानवीर सिंह।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493