नेमार पर पेरिस के एक होटल में महिला के साथ दुषकर्म का आरोप

रियो डी जनेरियो, 2 जून (आईएएनएस)। फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के ब्राजीली फारवर्ड नेमार पर पिछले महीने पेरिस के होटल में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने आरोप लगा है।

साउ पाउलो पुलिस के पास शुक्रवार को दायर रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 15 मई को एक होटल में हुई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजील की राष्ट्रीय टीम से खेलने वाले खिलाड़ी के पिता ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि यह उनके बेटे को धमकाने की कोशिश है।

नेमार सांतोस सीनियर ने कहा, “यह कठिन समय है। अगर तुरंत सच को सामने नहीं ला पाए तो यह मुद्दा महत्वपूर्ण बन जाएगा। अगर हमें महिला के साथ नेमार के वॉट्सएप संदेश भी साझा करने पड़े तो हम करेंगे।”

पुलिस को दी गई महिला की गवाही के अनुसार, नेमार ने इंस्टाग्राम पर उनसे मिलने के बाद उन्हें साओ पाउलो से पेरिस तक जाने के लिए भुगतान किया।

महिला ने कहा कि वे सोफिटल पेरिस आर्क डे ट्रियोंफे में रुके जहां यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि वह दो दिन बाद ब्राजील लौटी और पेरिस में इसलिए केस दर्ज नहीं किया क्योंकि वह बहुत दुखी थी।

दस्तावेजों के अनुसार, पुलिस की जांच के हिस्से के रूप में महिला को मेडिकल टेस्ट भी होगा।

नेमार फिलहाल, ब्राजील की टीम के साथ कोपा अमेरिका टूर्नामेंट की तैयारी कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट 14 जून से 7 जुलाई तक खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493