कोहली के अंगूठे पर चोट, आधिकारिक पुष्टि नहीं

साउथैम्प्टन, 2 जून (आईएएनएस)। विश्व कप में पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच से पहले ट्रेनिंग के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली के अंगूठे पर चोट लगी।

कोहली को शनिवार को ट्रेनिंग के दौरान अंगूठे पर आइस पैक लगाकर मैदान से बाहर जाते देखा गया। इससे पहले, भारतीय टीम के फिजियोथेरेपिस्ट पैट्रिक फरहार्ट ने उनकी स्थिति का जायजा लिया।

यह पता नहीं चल पाया कि कोहली को बल्लेबजी या फील्डिंग के दौरान चोट लगी। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस पर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

भारत को दो दिन बाद इस विश्व कप का अपना पहला मैच खेलना है और टीम प्रबंधन यह उम्मीद कर रहा होगा कि कप्तान कोहली की चोट ज्यादा गंभीर न हो।

टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले हुए दो अभ्यास मैचों में से भारत ने एक में जीत दर्ज की जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा।

पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलने के बाद भारतीय टीम ने बांग्लादेश को मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493