पाकिस्तान में कब्रगाह से बच्चों के शव लापता, दहशत

इस्लामाबाद, 17 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान की एक कब्रगाह में दफनाए गए बच्चों के शवों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से लोगों के बीच दहशत है।

समाचार वेबसाइट डॉन के मुताबिक, कराची के मंघोपीर इलाके के निवासी उस वक्त हैरान रह गए जब आफरीदी गोठ कब्रगाह में दफनाए गए पांच बच्चों के शव लापता पाए गए। इनमें से दो मामले 15 दिनों के भीतर के हैं और पांच शव बीते कुछ महीनों के दौैरान लापता हुए हैं।

कुछ कब्रों को खोदकर उन्हें खुला छोड़ दिया गया है। पुलिस को शक है कि बच्चों के ये शव जानवर खोदकर निकाल ले गए होंगे।

मंघोपीर के थाना प्रभारी गुलाम हुसैन कोरई ने कहा, “कब्र पक्के नहीं थे।”

उन्होंने कहा, “लगता है जानवरों ने खोदकर बच्चों के शव निकाल लिए और खा गए। वे गायब नहीं हुए हैं, क्योंकि हड्डियां व मांस मिले हैं।”

मामले का पता लगाने के लिए कब्रगाह में पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कब्रगाह बनने के बाद 30 साल के दौरान इस तरह की घटना पहली बार हुई है। उन्होंने अधिकारियों से ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493