युकी ने आस्ट्रेलियन ओपन के लिए क्वालीफाई किया, मरे से भिड़ेंगे

मेलबर्न, 17 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के युवा टेनिस स्टार युकी भाम्बरी ने शनिवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य दौर में जगह बना ली। पहले दौर में युकी को हालांकि ब्रिटेन के एंडी मरे से भिड़ना होगा।

भाम्बरी ने क्वालीफाईंग में भाम्बरी ने तीसरे और अंतिम दौर में अमेरिका के चेस बुकानन को 6-3, 6-4 से हराकर इस प्रतिष्ठित आयोजन में हिस्सा लेने का हक हासिल किया।

22 साल के भाम्बरी ने 2009 में आस्ट्रेलियन ओपन का जूनियर खिताब जीता था। वह इस आयोजन के एकल वर्ग के मुख्य दौर में इस साल जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय हैं।

भाम्बरी को हालांकि मुख्य दौर में पहली जीत हासिल करने के लिए अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा क्योंकि उनका सामना मौजूदा ओलम्पिक चैम्पियन और विश्व की छठे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मरे से होना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493