योगी आदित्यनाथ संग भंडारकर ने तस्वीर साझा की

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 47वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को उनके साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा : “यूपी के माननीय सीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं। यूपी में सामाजिक, कानून व्यवस्था और आर्थिक दिशा में विकास का आपका प्रयास जारी रहे। ईश्वर आपको स्वस्थ रखे।”

भंडारकर ने साल 1999 में आई फिल्म ‘त्रिशक्ति’ से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा और बाद में फिल्म ‘चांदनी बार’ से वह मशहूर हुए एवं इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।

फिल्म ‘पेज थ्री’ के लिए उन्हें बेस्ट फीचर फिल्म और ‘ट्रैफिक सिग्नल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का भी नेशनल अवॉर्ड मिला।

पर्दे पर उनकी आखिरी फिल्म साल 2017 में आई ‘इंदु सरकार’ रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493