दुष्कर्म के आरोपों से मुक्त हुए रोनाल्डो

लास वेगास, 5 जून (आईएएनएस)। इटली के क्लब जुवेंतस से खेलने वाले करिश्माई फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिलाफ यहां दर्ज किया गया दुष्कर्म का मामला वापस ले लिया गया है।

कैथरीन मायोर्गा ने सितंबर 2018 में रोनाल्डो पर लास वेगास के पाल्मस कैसीनो रेसोर्ट के एक पेंटहाउस में उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। यह घटना जून 2009 की थी जब रोनाल्डो रियल मेड्रिड में शामिल हुए थे।

पुलिस के पास दर्ज मामले के अनुसार, उस समय 24 वर्षीय रोनाल्डो यहां स्थित पब में छ्ट्टियां बना रहे थे और महिला से कसीनो में स्थित रेन नाइटक्लब में मिले थे।

समाचार एजेंसी एफे ने बताया कि रोनाल्डो ने मायोर्गा के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। “रोनाल्डो ने दुष्कर्म करने के बाद महिला को जाने दिया। उन्होंने महिला से माफी भी मांगी, इससे पहले वह एक जेंटलमैन की तहर पेश आ रहे थे।”

दस साल तक चुप रहने के बाद मायोर्गा ने इस मामले को सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि रोनाल्डो के लोगों ने उन्हें 375,000 डॉलर देने की पेशकश की।

पिछले महीने लास वेगास के एक स्टेट कोर्ट में मामले को खारिज करने के लिए नोटिस दायर की गई। हालांकि, उसमें यह नहीं बताया गया कि रोनाल्डो के साथ किसी प्रकार का समझौता हुआ है या नहीं।

पिछले महीने मामले के सार्वजनिक होने केबाद लास वेगास पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपों की दोबारा जांच शुरू की थी। रोनाल्डो ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सार्वजनिक रूप से खारिज किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493