बैडमिंटन : आस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में हारे प्रणॉय, कश्यप जीते

सिडनी, 5 जून (आईएएनएस)। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप ने बुधवार को आस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली, लेकिन एक और भारतीय खिलाड़ी एच.एस. प्रणॉय पहले ही दौर में हार कर बाहर हो गए हैं।

कश्यप ने पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर के मैच में थाईलैंड के सुपानयू अविहिंगसानोन को 21-16, 21-15 से हराया। यह मैच 44 मिनट तक चला।

अगले दौर में कश्यप का सामना प्रणॉय को हराने वाले चीन के लिन डैन से होगा। लिन डैन ने प्रणॉय को 50 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 21-19 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493