बेंगलुरू, 6 जून (आईएएनएस)। विप्रो के संस्थापक, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजीम एच. प्रेमजी 30 जुलाई को सेवानिवृत्त होंगे और उनके बड़े बेटे और मुख्य रणनीतिक अधिकारी रिशद ए. प्रेमजी उनकी जगह 31 जुलाई को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में लेंगे।
वैश्विक सॉफ्टवेयर दिग्गज ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी।
कंपनी ने एक बयान में कहा, “हमारे संस्थापक अजीम प्रेमजी कार्यकारी अध्यक्ष के पद से 30 जुलाई को अपना वर्तमान कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे और उनके बड़े बेटे रिशद उनकी जगह लेंगे और 31 जुलाई से कंपनी के शीर्ष कार्यकारी का पद संभालेंगे।”
dharmpath.com dharmpath