तुतनखामेन की आवक्ष प्रतिमा 35 करोड़ रुपये में नीलाम होगी

लंदन, 7 जून (आईएएनएस)। मिस्र के सबसे प्राचीन और देवता आमेन के रूप में प्रसिद्ध फराओ तुतनखामेन से मिलती-जुलती, मिस्र के भूरे पत्थर से बनी एक आवक्ष प्रतिमा यहां 4 जुलाई को नीलामी के लिए रखी जाएगी। इससे 40 लाख यूरो (35 करोड़ रुपये) से अधिक आय होने की उम्मीद है।

3000 साल पुरानी यह प्रतिमा देवता आमेन की आदमकद प्रतिमा का ऊपरी हिस्सा है। मिस्र साम्राज्य में आमेन को सबसे ज्यादा पूजा जाता था। वह उस युग के सबसे प्रतिष्ठित देवता थे। क्रिस्टी सेल में इसकी वैश्विक नीलामी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493