लॉस एंजेलिस में तकरार के बाद हथियारबंद शख्स को गोली मारी गई

लॉस एंजेलिस, 7 जून (आईएएनएस)। लॉस एंजेलिस में एक हथियारबंद व्यक्ति को पुलिस अधिकारियों ने गोली मार दी।

लॉस एंजेलिस, 7 जून (आईएएनएस)। लॉस एंजेलिस में एक हथियारबंद व्यक्ति को पुलिस अधिकारियों ने गोली मार दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल ने सैन गैब्रियल में 10 फ्रीवे के हिस्से को गुरुवार दोपहर उस समय बंद कर दिया, जब अधिकारी पास के एक घर में एक हथियारबंद शख्स के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, परिवार के साथ तकरार के बाद अपराह्न 12.30 बजे के आसपास यह स्थिति पैदा हुई।

जब अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो दोनों तरफ से फायरिंग हुई लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।

उस आदमी ने फिर खुद को अंदर बंद कर लिया और खिड़की से अधिकारियों पर गोली चलाता रहा।

संदिग्ध ने घर के भीतर और पड़ोसी के घर के बरामदे में फायरिंग की।

यह गतिरोध तब सामने आया जब संदिग्ध बंदूक लेकर सामने के दरवाजे से निकला लेकिन अधिकारियों द्वारा तेजी से गोली मार दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493