सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी ने शी चिनफिंग को डॉक्टरेट की उपाधि दी

बीजिंग, 7 जून (आईएएनएस)। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को डॉक्टरेट की उपाधि देकर सम्मानित किया। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी रस्म में भाग लिया।

सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी का 300 साल पुराना इतिहास है। शी चिनफिंग ने रस्म में कहा कि इस वर्ष अप्रैल में मैंने चीन के छिंगह्वा विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति पुतिन को डॉक्टरेट की मानद उपाधि सौंपने की रस्म में भाग लिया। चीन के छिंगह्वा विश्वविद्यालय और रूस के सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी दोनों श्रेष्ठ उच्च शिक्षालय हैं। दोनों के बीच सांस्कृतिक और मानवीय आदान-प्रदान चीन और रूस के बीच उच्चस्तरीय संबंधों का प्रतीक है। आशा है कि चीन और रूस के बीच निरंतर शिक्षा सहयोग का विस्तार किया जाएगा और अधिक प्रतिभाओं का प्रशिक्षण किया जाएगा।

शी चिनफिंग ने कहा कि “शिक्षा सहयोग जनता के बीच मैत्री को बढ़ाने का महत्वपूर्ण रास्ता है। युवाओं प्रगति की आशा है। इस साल चीन और रूस के बीच संबंधों की स्थापना की 70वीं जयंती है। दोनों देशों के बीच संबंधों का नया काल सामने आया है। दोनों देशों के युवाओं को चीन और रूस के बीच पूर्ण साझेदार संबंधों के लिए अपना योगदान पेश करना चाहिए।”

(साभार–चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493