विश्व कप : बारिश के कारण पाकिस्तान, श्रीलंका का मैच रद्द

ब्रिस्टल, 7 जून (आईएएनएस)। भारी बारिश के कारण यहां काउंटी ग्राउंड पर श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच शुक्रवार को खेला जाने वाला आईसीसी विश्व कप-2019 का मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया है।

ब्रिस्टल, 7 जून (आईएएनएस)। भारी बारिश के कारण यहां काउंटी ग्राउंड पर श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच शुक्रवार को खेला जाने वाला आईसीसी विश्व कप-2019 का मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया है।

मैच रद्द होने के कारण दोनों टीमों के खाते में एक-एक अंक आया है।

श्रीलंका के अब तीन मैचों में तीन अंक हो गए हैं जबकि पाकिस्तान के भी तीन मैचों में तीन ही अंक हैं। 10 टीमों की अंकतालिका में श्रीलंका बेहतर रनरेट के कारण तीसरे और पाकिस्तान चौथे स्थान पर है।

मैच की शुरुआत से पहले ही बारिश आ गई थी जिसके कारण टॉस में देरी हुई। काफी देर बाद बारिश रुकी और अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण किया और खेलने लायक स्थिति न बनता देख मैच रद्द करने का फैसला किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493