विश्व कप : बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

कर्डिफ, 8 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने यहां सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में जारी विश्व कप-2019 के अपने तीसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।

इंग्लैंड ने अपनी टीम में एक बदलाव किए हैं। हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली के स्थान पर लियाम प्लंकट को मौका दिया गया है।

बांग्लादेश ने अपनी टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया है।

टीम :

इंग्लैंड : जेसन रॉय, जॉनी बेयर्सटो, जोए रूट, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर,क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद और मार्क वुड।

बांग्लादेश : तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, मुश्फीकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोसद्दक हुसैन, शाकिब अल हसन, मेहेदी हसन, मशरफे मुर्तजा (कप्तान), मोहम्मद मिथुन, मुस्तफिजुर रहमान।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493