मैनचेस्टर युनाइटेड से जुड़े डेनियल जेम्स

मैनचेस्टर, 8 जून (आईएएनएस)। स्वान्सी सिटी और वेल्स के प्रतिभाशाली मिडफील्डर डेनियल जेम्स को इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड ने खरीद लिया है।

बीबीसी के अनुसार, जेम्स ने अपना मेडिकल टेस्ट पास कर लिया है और इस सीजन मुख्य कोच ओल गुनार सोलशाएर की टीम में शामिल होने वाले पहले खिलाड़ी होंगे।

फीफा की ट्रांसफर विंडो अगले सप्ताह खुलेगी जिसके बाद जेम्स युनाइटेड में शामिल हो जाएंगे। जेम्स को रायन गिग्स ने यूरो 2020 क्वालीफाइंग में भाग लेने वाली वेल्सी की टीम का भी हिस्सा बनाया है।

जेम्स ने अपने पिता के देहांत के बाद पुर्तगाल में हुए ट्रेनिंग कैम्प से अपना नाम वापस ले लिया था, लेकिन वे क्वालीफाइंग में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

गिग्स ने कहा था, “वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और जब आपके पास स्पीड एवं टैम्परामेंट होता है तो आप कही भी खेल सकते हैं। अगर आप युनाइटेड या किसी अन्य बड़े क्लब से खेलते हैं तब आप पर दबाव होता है। एक कोच के रूप में आप चाहते हैं कि आपके सभी खिलाड़ी उच्च स्तर पर खेले।”

युनाइटेड की टीम पिछले सीजन इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में छठे पायदान पर रही थी जिसके कारण इस बार वे यूरोपा लीग में खेलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493