विश्व कप : न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी गेंदबाजी

टॉनटन (इंग्लैंड), 8 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने आईसीसी विश्व कप-2019 में शनिवार को द कूपर एसोशिएट्स काउंटी ग्राउंड पर खेले जा रहे मैच में टॉस जीतने के बाद अफगानिस्तान को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है।

न्यूजीलैंड का यह तीसरा मैच है। उसने अभी तक अपने दोनों मैच जीते हैं। वहीं अफगानिस्तान का भी यह तीसरा मैच है और वह अपनी पहली जीत का इरादा लिए इस मैच में उतर रही है।

न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में बदलाव नहीं किया है वहीं अफगानिस्तान ने चोटिल मोहम्मद शाहजाद के स्थान पर इकराम अली खिल को टीम में चुना है जबकि दौलत जादरान के स्थान पर आफताब आलम आए हैं।

टीमें :

अफगानिस्तान : गुलबदीन नैब (कप्तान), इकराम अली खिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जाजई, रहमत शाह, हसमातुल्लाह शाहिदी, नजिबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, आफताब आलम, मुजीब उर रहमान, हामिद हसन।

न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, कोलिन डी ग्रांडहोम, मैट हेनरी, लॉकी फग्र्यूसन, टॉम लाथम, कोनिल मनुरो, जिम्मी नीशाम, मिशेल सैंटनर, ट्रेंट बाउल्ट।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493