विश्व कप : इंग्लैंड ने बांग्लादेश को दिया 387 रनों का लक्ष्य

कार्डिफ, 8 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने शनिवार को आईसीसी विश्व कप-2019 में सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेले जा रहे मैच में बांग्लादेश के सामने 387 रनों की विशाल चुनौती रखी है।

कार्डिफ, 8 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने शनिवार को आईसीसी विश्व कप-2019 में सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेले जा रहे मैच में बांग्लादेश के सामने 387 रनों की विशाल चुनौती रखी है।

इंग्लैंड ने अपनी मजबूत और गहरी बल्लेबाजी के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 386 रन बनाए। इंग्लैंड का यह विश्व कप में अब तक का सर्वोच्च स्कोर भी है।

इंग्लैंड के लिए जेसन रॉय ने 153, जॉनी बेयरस्टो ने 51, जोस बटलर ने 64, लियम प्लंकट ने नाबाद 27 और क्रिस वोक्स ने नाबाद 18 रन बनाए।

बांग्लादेश के लिए मोहम्मद सैफुद्दीन और मेहेदी हसन मिराज ने दो-दो विकेट लिए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493