नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग क्लब जमशेदपुर एफसी ने शनिवार को कहा कि उसने एक साल के लिए स्पेनिश मिडफील्डर नोए एकोस्टा के साथ करार किया है।
एकोस्टा रियल मेड्रिड यूथ अकादमी के प्रॉडक्ट हैं और उनके पास फर्स्ट डिविजन पर 200 अधिक मैच खेलने का अनुभव है।
एकोस्टा ने सीडी कोलोनिया मोस्काडरे, एटलेटिको मेड्रिड सी, रियल मुर्सिया इम्पीरियल, आरएसडी एल्काला के लिए पेशेवर फुटबाल खेला है।
साल 2010 में वह रोमानिया चले गए थे, जहां वह एफसी यूनिवर्सटाटिया क्लुज के लिए खेले। 2011 में वह ग्रीस गए और फिर यूरोप के कई क्लबों के लिए खेले।
जमशेदपुर के साथ करार पर एकोस्टा ने कहा, “मैं अपने नए साथियों से मिलने का इंतजार नहीं कर सकता। मैंने जमशेदपुर एफसी की फेसिलीटीज देखी है और मैं उससे काफी प्रभावित हूं।”
dharmpath.com dharmpath