पॉर्श कंपनी 42 हजार से ज्यादा अपनी कारें वापस मंगाएगी

बीजिंग, 9 जून (आईएएनएस)। पॉर्श कंपनी चीनी बाजार में बिकी अपनी 42 हजार से अधिक कारों को आग से संभावित जोखिमों के कारण वापस मंगाएगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रविवार की खबर में कहा गया है कि राज्य प्रशासन बाजार नियमन (एसएएमआर) के अनुसार पॉर्श की कारों की चीन में बिक्री करने वाली कंपनी 7 अक्टूबर से चीन में 1 नवंबर 2010 और 13 सितंबर, 2016 के बीच निर्मित 42,070 आयातित पैनामेरा मॉडल कारें वापस लेना शुरू करेगी।

पोर्श की चीन स्थित बिक्री कंपनी 24 जून से वापस बुलाने की सूची के मुताबिक वाहनों की जांच शुरू करेगी और अस्थायी रूप से शॉर्ट सर्किट के जोखिम को कम करने के लिए उन वाहनों में सीलिंग स्ट्रिप्स और रिले जोड़ देगी।

कारों की वापसी 7 अक्टूबर से औपचारिक रूप से शुरू होने पर कंपनी एयर-कंडीशनर ब्लोअर की नियंत्रण इकाई को निशुल्क बदलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493