मिस्र की प्रतिष्ठित अभिनेत्री फातेन हमामा नहीं रही

काहिरा, 18 जनवरी (आईएएनएस)। मिस्र की प्रतिष्ठित अभिनेत्री फातेन हमामा का शनिवार को निधन हो गया। वह 83 साल की थीं।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मिस्र की आधिकारिक समाचार एजेंसी मेना ने जानकारी दी कि हमामा को काहिरा के एक अस्पताल में कुछ सप्ताह पहले भर्ती कराया गया था और उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें फिर से दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हमामा 1950 से 1970 के दशक की शुरुआत में मिस्र की अग्रणी अभिनेत्रियों में शामिल थीं।

नील नदी के डेल्टा पर बसे मंसुरा शहर में एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी हमामा ने 1939 में महज सात वर्ष की उम्र में अभिनय की शुरुआत की थी।

हमामा को सबसे पहले फिल्म जगत में पहचान 1946 में फिल्म ‘एंजेल ऑफ मर्सी’ से मिली थी।

हमामा ने फिल्मों के अलावा कई सारे टेलीविजन धारावाहिकों में भी काम किया था। साल 2000 में मिस्र के लेखकों और क्रिटिक्स गिल्ड की ओर से उन्हें ‘स्टार ऑफ द सेंचुरी’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493