करिश्मा के पति का किरदार निभाएंगे संजय सूरी

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। अभिनेता संजय सूरी जल्द ही मातृत्व पर आधारित वेब सीरीज ‘मेंटलहुड’ में करिश्मा कपूर के पति के किरदार में दिखेंगे। करिश्मा इसमें मीरा शर्मा की भूमिका निभाएंगी।

आगामी शो में अनमोल कपूर के किरदार के बारे में संजय ने बताया, “अनमोल एक वैज्ञानिक है, जो कानपुर से है। इकलौती संतान होने की वजह से उसके अभिभावकों ने उसे बड़े लाड-प्यार से पाला है। उसकी शादी मिस कानपुर से होती है।”

उन्होंने कहा, “वह संतुलित स्वभाव के साथ ही एक सुलझा हुआ व्यक्ति है। उसकी पत्नी का स्वभाव भी ऐसा ही है। मीरा उसके हर फैसले में उसके साथ रहती है। इस वेब सीरीज को लेकर मुझे काफी आशा है।”

‘मेंटलहुड’ का निर्देशन करिश्मा कोहली कर रही हैं। यह सीरीज साल के अंत तक आएगी। इसका प्रीमियर एएलटी बालाजी पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493