जिंदगी का लुत्फ उठा रही हूं : रीज

लॉस एंजेलिस, 18 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री रीज विदरस्पून का यह साल बहुत बढ़िया गुजर रहा है। उनका कहना है कि दूसरी बार ऑस्कर के लिए नामांकित होने के बाद से उन्हें बहुत मजा आ रहा है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, ‘वाइल्ड’ फिल्म की अभिनेत्री रीज ऑस्कर पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में नामांकित हुई हैं। वह इस वक्त अपनी जिंदगी का भरपूर आनंद उठा रही हैं।

38 वर्षीया रीज ने कहा, “मैं बहुत मजे कर रही हूं। यह सच में मजेदार है।”

उन्होंने कहा, “यह साल बढ़िया है। मैंने अपनी पहली दो फिल्में ‘गोन गर्ल’ और ‘वाइल्ड’ बनाई हैं और इन बेहतरीन महिला भूमिकाओं को अकादमी पुरस्कार से सराहना मिली है। यह बस एक सपना है। यह अद्भुत है।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493