मार्लोका ओपन में खेल सकती हैं शारापोवा

पाल्मा (स्पेन), 10 जून (आईएएनएस)। कंधे की चोट से उबरने के बाद रूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा मार्लोका ओपन में हिस्सा ले सकती हैं। इस टूर्नामेंट में शारापोवा को वाइल्डकार्ड से प्रवेश मिलेगा।

मार्लोका ओपन वेबसाइट पर शारापोवा ने सोमवार को कहा, “मैं खुश हूं और यह कहना चाहती हूं कि मैं मार्लोका ओपन के लिए वाइल्डकार्ड प्रवेश स्वीकार करने जा रही हूं। मैं इस मौके के लिए टूर्नामेंट के आयोजकों का धन्यवाद देना चाहती हूं।”

शारापोवा ने फरवरी में कंधे की सर्जरी कराई थी और अब वह वापसी के लिए ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट को चुनने पर विचार कर रही हैं।

इन दिनों शारापोवा काल्वीया में स्थित सैंटा पोंचा कंट्री क्लब टेनिस फेसीलिटीज में अभ्यास कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493