पाकिस्तान : पूर्व राष्ट्रपति जरदारी को एनएबी ने गिरफ्तार किया

इस्लामाबाद, 10 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को सोमवार को देश की भ्रष्टाचार रोधी संस्था ने फर्जी बैंक खातों के मामले में गिरफ्तार किया।

राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) अधिकारियों के 15 सदस्यीय दल ने पुलिस कर्मियों के साथ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह अध्यक्ष को इस्लामाबाद के उनके आवास से गिरफ्तार किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493