पहले सप्ताह में विश्व कप को रिकॉर्ड दर्शकों को देखा

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। विश्व कप के पहले सप्ताह में स्टार स्पोर्ट्स को रिकॉर्ड 26.9 करोड़ लोगों ने देखा। कम्पनी ने यह जानकारी दी।

पिछले विश्व कप की तरह इस विश्व कप में भी दर्शकों के मामले में नए रिकॉर्ड बने। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी इस विश्व कप को आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक लोगों ने देखा है।

टूर्नामेट को औसतन 10.72 करोड़ लोगों ने देखा है जबकि कहा जा रहा है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच जून को हुए मुकाबले को करीब 18 करोड़ दर्शकों ने देखा।

नेटवर्क ने कहा कि ‘क्रिकेट का क्राउन’ और ‘ले जाएंगे’ जैसे मार्केटिंग कैम्पेन ने भी टूर्नामेंट को अधिक दर्शकों तक पहुंचाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493