अदाणी को आस्ट्रेलिया में मिली कोयला खदान की मंजूरी

अहमदाबाद, 13 जून (आईएएनएस)। अदाणी समूह की कंपनी अदाणी आस्ट्रेलिया ने गुरुवार को कहा कि उसे आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्थित कारमिकेल खदान पर काम शुरू करने के लिए पर्यावरण संबंधी अंतिम मंजूरी मिल गई है।

मंजूरी मिलने के बाद कंपनी वहां कोयला खदान पर काम शुरू करेगी।

भूजल आधारित पारिस्थितिकी तंत्र प्रबंधन योजना को मंजूरी मिलने से कारमिकेल परियोजना शुरू करने के लिए निर्माण का मार्ग सुगम हो गया है।

कंपनी की ओर से जारी एक बयान में अदाणी माइनिंग के सीईओ ल्युकास डॉउ ने कहा, “अदाणी माइनिंग को आज क्वींसलैंड सरकार के पर्यावरण और विज्ञान विभाग की सलाह मिली है, जिसके तहत भूजल आधारित पारिस्थितिकी तंत्र प्रबंधन योजना को अंतिम रूप प्रदान करते हुए मंजूरी प्रदान की गई है।”

उन्होंने कहा, “हम कारमिकेल परियोजना पर काम शुरू करने व इन क्षेत्रों में नौकरियां प्रदान करने के लिए तैयार हैं जिसकी काफी जरूरत है।”

बयान के अनुसार, आने वाले दिनों में करार को अंतिम रूप देने, उपकरण तैयार करने व भर्ती करने समेत सारी गतिविधियां जारी रहेंगी।

कंपनी ने कहा कि इस परियोजना से शुरुआती दौर में वहां 1,500 प्रत्यक्ष व 6,750 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493