प्रशंसकों ने विश्व कप अंकतालिका पर बारिश को दिया शीर्ष स्थान

लंदन, 13 जून (आईएएनएस)। आईसीसी विश्व कप-2019 में बारिश ने तीन मैचों को रद्द करा दिया। इसे प्रशंसकों ने आड़े हाथों ले लिया और एक प्रशंसक ने अंकतालिका में बारिश को पहला स्थान दे दिया।

ट्वीटर पर एक संदेश वायरल हो रहा है, जिसमें अंकतालिका में बताया गया है कि बारिश ने तीन मैच खेल हैं और तीनों जीत लिए हैं और वह छह अंकों के साथ पहले नंबर पर है।

दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज, श्रीलंका-पाकिस्तान और श्रीलंका-बांग्लादेश के मैच बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं।

आईसीसी ने कुछ दिन पहले एक बयान में कहा था कि अगर वो रिजर्व डे रखती तो उसके लिए आयोजन में काफी मुश्किल आती।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डे रिचर्डसन ने एक बयान में कहा था, “विश्व कप में हर मैच का रिजर्व डे रखने से टूर्नामेंट की समय सीमा में इजाफा हो जाता और आयोजन काफी मुश्किल भी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493