ब्राजीलियाई टारडेली चीन के फुटबाल क्लब से जुड़े

रियो डी जनेरियो, 18 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के फुटबाल क्लब एटलेटिको मिनिएरो के स्ट्राइकर डिएगो टारडेली ने तमाम अटकलों को खत्म करते हुए चाइनीज सुपर लीग में खेलने वाली क्लब शांडोंग लुनेंग से शनिवार को करार किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शांडोंग लुनेंग के हवाले से बताया कि करीब तीन महीने के विचार-विमर्श के बाद क्लब शांडोंग और टारडोली अनुबंध के लिए तैयार हुए।

पूर्व में उनके एक अन्य चीनी क्लब ग्वांगझू एवरग्रांड से भी जुड़ने की अटकले लगाई जा रही थीं।

उल्लेखनीय है कि शांडोंग क्लब के कोच फिलहाल ब्राजील के कुका है। माना जा रहा है कि कुका ने ही टारडोली को चीनी क्लब में लाने में बड़ी भूमिका निभाई। कुका 2011 से 2013 के बीच एटलेटिको मिनिएरो के भी कोच रह चुके हैं।

टारडोली ने 2014 में ब्राजीलियाई सेरी-ए लीग में खेले 23 मैचों में 10 गोल दागे। उन्हें बीते साल सितंबर में ब्राजील के कोच डुंगा ने राष्ट्रीय टीम में भी वापस बुलाया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493