‘ब्लू वेल्वेट’ स्टार डिकरसन का निधन

न्यूयॉर्क, 18 जनवरी (आईएएनएस)। ‘ब्लू वेल्वेट’ फिल्म (1986) में पुलिस जासूस जॉन विलियम्स की भूमिका निभाकर मशहूर हुए अभिनेता जॉर्ज डिकरसन 81 नहीं रहे।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के अनुसार, डिकरसन के लेखक-फिल्म निर्देशक बेटे डोम कारूकोस्की ने पिता के निधन की घोषणा अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर की।

कारूकोस्की के अनुसार, उनके पिता का एक लंबी बीमारी की वजह से 10 जनवरी को निधन हो गया। वह यहीं रह रहे थे।

डिकरसन ने 1980 के लोकप्रिय धारावाहिक ‘हिल स्ट्रीट ब्लूज’ के पहले संस्करण में पुलिस कमांडर स्वैनसन की भूमिका निभाई थी।

अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पूर्व उन्होंने एक पत्रिका लेखक, कवि, संपादक और नाटककार के रूप में काम किया। वह लेबनान में राष्ट्र संघ के राजदूत और अमेरिकी कांग्रेसी रॉबर्ट स्टील के भाषण लेखक रहे।

डिकरसन ने ‘साइको 2’, ‘नो मर्सी’, ‘डेथ विश 4 : द क्रैकडाउन’ व ‘अ स्ट्रेंजर इन द किंगडम’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493