विश्व कप : इंग्लैंड ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

साउथम्प्टन, 14 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने यहां रोज बाउल मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व कप के मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

इंग्लैंड ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। आंद्रे रसेल, इविन लुइस और शेनन गैब्रिएल को एशले नर्स, डारेन ब्रावो और केमर रोच की जगह टीम में शामिल किया गया है।

टीम :

इंग्लैंड : जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जोए रूट, इयोन मॉर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, लियाम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड।

वेस्टइंडीज : क्रिस गेल, इविन लुइस , शिमरोन हेटमायेर, निकोलस पूरन, कार्लोस ब्रैथवेट, शाई होप (विकेटकीपर), जेसन होल्डर (कप्तान), आंद्रे रसेल, ओशाने थॉमस, शेनन गैब्रिएल, शेल्टन कॉटरेल।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493