पहले से बेहतर और स्वस्थ नजर आए ऋषि कपूर

न्यूयार्क, 15 जून (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अपनी हालिया तस्वीर में स्वस्थ और पहले से बेहतर नजर आए।

ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए तस्वीर में अभिनेता ने लिखा है, “अपने पुराने प्रिय मित्र अमित खन्ना से मिलकर काफी आनंद आया। हम सेंट रेगिस होटल न्यूयार्क के किंग कोल बार में हैं।”

न्यूयार्क में कई महिनों तक चिकित्सीय उपचार से गुजरने के बाद नीले शर्ट और कोर्ट में ऋषि फुर्तीले और बेहतर नजर आए।

बीते अप्रैल में उनके भाई रणधीर कपूर ने कहा था कि ऋषि कुछ महीनों के अंदर ही घर लौट आएंगे। वहीं रिपोर्ट्स की माने तो ऋषि अब ‘कैंसर-मुक्त’ हो चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493