विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका के सामने लड़खड़ाई अफगानिस्तान (लीड-1)

कार्डिफ, 15 जून (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर शनिवार को सोफिया गरडस स्टेडियम में आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में अफगानिस्तान को 34.1 ओवरों में 125 रनों पर ही ढेर कर दिया।

अफगानिस्तान ने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन बारिश ने मैच में खलल डाला और जब दोबारा मैच शुरू हुआ तो अफगानी बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं सके।

अफगानिस्तान ने 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 69 रन बना लिए थे लेकिन यहां बारिश आई। कुछ देर बाद बारिश रुकी और मैच शुरू किया गया। मैच को हालांकि 48 ओवर प्रति पारी कर दिया गया।

अफगानिस्तान ने धीमी लेकिन सधी हुई शुरुआत की। उसका पहला विकेट नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर हजरतुल्लाह जाजई के रूप में गिरा। जाजई ने 22 रन बनाए। क्रिस मौरिस ने 56 के कुल स्कोर पर रहमत शाह (6) को पवेलियन भेजा।

20वें ओवर में बारिश आई और फिर जब मैच शुरू हुआ तो 21वें ओवर में आंदिले फेहुलक्वायो ने हसमातुल्लाह शाहिदी (8) को पवेलियन भेजा।

अगले ओवर की पहली ही गेंद पर इमरान ताहिर ने दूसरे सलामी बल्लेबाज नूर अली जादरान को पवेलियन भेज दिया। जादरान ने 58 गेंदों का सामना कर चार चौकों की मदद से 32 रन बनाए।

यहां से बस विकेट गिरते रहे और पाकिस्तान का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 77 रन हो गया।

राशिद खान ने अपनी बल्लेबाजी क्षमता का उपयोग किया और 25 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 35 रन बनाए। उन्होंन इकराम अली (9) के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए किसी तरह 34 रन जोड़े। इकराम 111 के कुल स्कोर पर मौरिस का शिकार बने।

34वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 125 के कुल स्कोर पर ताहिर ने राशिद को भी पवेलियन भेज दिया था। मौरिस ने हामिद हसन को बिना खाता खोले पवेलियन भेज अफगानिस्तान को सस्ते में समेट दिया।

दक्षिण अफ्रीका के लिए इमरान ताहिर ने चार, क्रिस मौरिस ने तीन, आंदिले फेहुलक्वायो ने दो, कागिसो रबादा ने एक विकटे लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493