लव सॉन्ग के लिए साथ आए श्रेया और सोनू निगम

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘हमें तुमसे प्यार कितना’ के टाइटल ट्रैक के साथ संगीतकार श्रेया घोषाल और सोनू निगम एक रोमंटिक गाने से वापसी कर रहे हैं।

‘जूबी-डूबी’ और ‘दिल डूबा’ जैसे हिट गाने देने के बाद अब वें अभिनेता करणवीर बोहरा की फिल्म ‘हमें तुमसे प्यार कितना’ के शीर्षक गीत को एक साथ गाते नजर आएंगे।

करणवीर ने एक बयान में कहा, “यह ट्रैक श्रेया के जीवन में एक विशेष स्थान रखता है, क्योंकि उन्होंने पहली बार स्टेज पर जो गीत गाया था, वह था ‘हमें तुमसे प्यार कितना’। यही कारण है कि वह बोर्ड पर आईं और इस गाने को गाया।”

शीर्षक ट्रैक 17 जून को रिलीज के लिए तैयार है। यह गीत मूल रूप से किशोर कुमार ने 1981 की फिल्म ‘कुदरत’ के लिए गाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493