‘द लायन किंग’ के लिए बनी शाहरुख और आर्यन की जोड़ी

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। अभिनेता शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन डिज्नी की आगामी लाइव-एक्शन फिल्म ‘द लायन किंग’ के हिंदी वर्जन में क्रमश: किंग मुफासा और उसके बेटे सिंबा को अपनी आवाज देंगे।

शाहरुख ने एक बयान में कहा, ” ‘द लायन किंग’ एक ऐसी फिल्म है, जिसे मेरा पूरा परिवार पसंद करता है और इसके लिए हमारे दिल में खास जगह है।”

अभिनेता ने कहा, “लायन किंग की विरासत कालातीत है और इससे बेटे आर्यन के जुड़ने की वजह से यह मेरे लिए और भी खास बन गई है। सबसे मजेदार बात ये है कि इसे अबराम भी देखने वाला है।”

स्टूडियो एंटरटेनमेंट, डिज्नी इंडिया के हेड बिक्रम दुग्गल ने कहा, “हम हिंदी में मुफासा और उसके बेटे के किरदार को जीवंत करने के लिए शाहरुख और उनके बेटे आर्यन से बेहतर आवाज की तलाश नहीं कर सकते थे।”

‘द जंगल बुक’ के निर्देशक जॉन फेवरोउ द्वारा निर्देशित ‘द लायन किंग’ हाल की प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।

‘द लायन किंग’ भारत में 19 जुलाई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493