परिवर्तन की लहर का हिस्सा बनकर खुश हूं : अली फजल

मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के दूसरे संस्करण और वेब फिल्म की तैयारी में लगे अभिनेता अली फजल का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाने वाले कंटेंट शोबिज में तूफान ला रहे हैं।

अली ने बयान दिया, “यह कहने की जरूरत नहीं है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म कंटेंट इंडस्ट्री में तूफान ला रहे हैं। यहां बहुत कुछ हो रहा है और कई नए कंटेट आ रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर, ऐसे प्लेटफॉर्म्स और सामग्री की संख्या काफी है जो कई स्तरों पर फिल्मों से कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रहीं हैं।”

अमेजन प्राइम वीडियो के ‘मिर्जापुर 2’ के अलावा अली ने ओरिजिनल वेब फिल्म भी साइन की है, जिसका निर्देशन समित बासु और शशांक घोष करेंगे।

इसके साथ ही अभिनेता ने कहा, “भारत में बढ़ रहे मोबाइल फोन और इंटरनेट के साथ ही डिजिटल तौर पर हम अच्छे कंटेट प्रोड्यूस कर रहे हैं और आगे की ओर बढ़ रहे हैं और मैं इस परिवर्तन की लहर का हिस्सा बन कर खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493