पुलिस ने मराठी ‘बिग बॉस 2’ के सेट से प्रतियोगी को किया गिरफ्तार

मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। पुलिस ने मराठी ‘बिग बॉस 2’ शो के प्रतियोगी अभिजीत बिचुकले को चेक बाउंस होने के मामले में सेट से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सतारा से आई पुलिस टीम ने गोरेगांव ईस्ट के आरे कॉलोनी पुलिस स्टेशन के कर्मियों के साथ फिल्म सिटी स्थित ‘बिग बॉस 2’ के सेट पर पहुंची और राजनीतिक कार्यकर्ता के खिलाफ सतारा न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि बिचुलके को शनिवार को सतारा न्यायालय में हाजिर किया जाएगा।

बिचुलके पर चेक बाउंस का मामला 2015 से चल रहा है। कई बार सम्मन जारी करने के बाद भी वह न्यायधीश के सामने हाजिर नहीं हुए, जिसके बाद गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ।

‘बिग बॉस 2’ का यह विवादित प्रतियोगी नगरपालिका से लेकर संसद तक के चुनाव लड़ चुका है, लेकिन हर बार उसे असफलता मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493