अपने करियर से ‘शानदार’ को मिटा देना चाहूंगा : शाहिद

मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा कि उन्होंने ‘कुछ बेहद ही घटिया किस्म की फिल्में’ की हैं और यदि वह अपने करियर से मिटा सकते तो ‘शानदार’ को मिटा देते।

एक बयान में कहा गया कि जब शाहिद जूम के शो ‘बॉय इन्वाइट ओनली’ में आए तो उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए।

इस शो में वह अपनी आने वाली फिल्म ‘कबीर सिंह’ की को-स्टार कियारा आडवाणी संग नजर आए।

शाहिद के करियर के बारे में बात करते हुए कियारा ने कहा, “वह ‘शानदार’ का प्रशंसक नहीं है।”

शाहिद ने इस पर हांमी भरते हुए कहा, “अगर मुझसे हो पाता तो मैं ‘शानदार’ को अपने करियर से मिटा देता। उनकी पीढ़ी का कोई भी कलाकार यह दावा नहीं कर सकता कि एक खराब फिल्म ने इस वजह से अच्छा प्रदर्शन किया, क्योंकि वे उसमें थे। मुझे लगता है कि मेरे प्रशंसक काफी वफादार हैं और अपने जिंदगी के हर दिन मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं। मैंने कुछ बेहद ही घटिया किस्म की फिल्में की हैं।”

साल 2015 में आई फिल्म ‘शानदार’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। हालांकि इसमें शाहिद के अलावा पंकज कपूर, आलिया भट्ट जैसे कलाकार भी थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493