सलमान ने पूल में लगाया बैक फ्लिप

मुंबई , 22 जून (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान ने पूल में बैक फ्लिप के साथ छलांग लगाकर फिर से इस बात को साबित कर दिया कि 53 साल की उम्र में भी वह काफी फिट हैं।

सलमान ने अपने ट्विटर अकांउट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक नीले रंग के शॉर्ट्स के साथ मैंचिंग टी शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। इसमें पहले वह एक पत्थर के एक टीले पर चढ़ते दिखाई दे रहे हैं और इसके बाद वह बेहद ही शानदार तरीके से स्विमिंग पूल पर बैक फ्लिप लगाते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी ही फिल्म ‘सुल्तान’ का गाना ‘जग घुमिया’ बज रहा है।

सलमान ने एक और बहुत ही प्यारे से वीडियो को शेयर किया है जिसमें वह अपने भांजे आहिल के साथ नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में नन्हें आहिल अपने मामा सलमान के पैर को अपने कंधे पर रखे नजर आ रहे हैं जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि आहिल अपने मामू सलमान को अपने कंधे पर उठा रहे हैं।

एक अन्य वीडियो में सलमान एक भारी भरकम इंसान को अपने कंधे पर उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

एक्टिंग की बात करें तो आने वाले समय में सलमान ‘इंशाअल्लाह’ और ‘दबंग 3’ में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493