मोदी के बारे में कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने कहा- कहां गंगा, कहां गंदी नाली; विवाद बढ़ा तो माफी मांगी

AADlCF7.imgनई दिल्ली. लोकसभा में सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री पर विवादित बयान दिया। दरअसल, भाजपा सांसद प्रताप सिंह सारंगी ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश करने के दौरान मोदी की तारीफ की।इस पर चौधरी नाराज हो गए। चौधरी ने स्वामी विवेकानंद और नरेंद्र मोदी के नामों की तुलना पर कहा- कहां गंगा और कहां गंदी नाली। भाजपा सांसदों ने इसका विरोध किया। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि बयान का विवादित हिस्सा सदन की कार्यवाही से बाहर कर दिया जाएगा। विवाद बढ़ने पर चौधरी ने कहा कि मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया। अगर किसी की भावना को चोट पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं।।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493