बांग्लादेश में ट्रेन दुर्घटना में 4 मरे, 100 घायल

ढाका, 24 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश के मौलवी बाजार जिला में एक ट्रेन दुर्घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 100 लोग घायल हो गए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अग्निशमन विभाग विभाग के अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि यह घटना रविवार रात लगभग 11.50 बजे घटी।

अधिकारियों के अनुसार, सिलहट से ढाका जा रही उपबन एक्सप्रेस की एक बोगी नहर में जा गिरी, जबकि दो बोगियां नहर के किनारे जा गिरी।

अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल पर बचाव कार्य चल रहा है, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493