‘मेरे साईं’ में नजर आएंगे मोहम्मद समद

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। बाल अभिनेता मोहम्मद समद टीवी धारावाहिक ‘मेरे साईं-श्रद्धा और सबूरी’ में बलराम का किरदार निभाते नजर आएंगे।

समद ने एक बयान में कहा, “टीवी धारावाहिक बहुत सारे लोग देखते हैं, इसलिए मुझे जब ‘मेरे साईं-श्रद्धा और सबूरी’ में काम करने का प्रस्ताव मिला तो मैं और मेरा परिवार बहुत खुश हुए। मैंने तुरंत अपने किरदार को अच्छी तरह निभाने के लिए तैयारी शुरू कर दी।”

बाल अभिनेता ने कहा, “मैं सेट पर कई बार गया और वहां काम करने वाले सभी लोगों से मिला, काम करने के तरीके को समझा। मुझे किशोरी गोडबोले और अबीर सूफी जैसे अनुभवी अभिनेताओं के साथ काम करने का बेहतरीन मौका मिला है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493