शेरलॉक होम्स के रूप में ‘एनोला होम्स’ से जुड़े हेनरी केविल

लॉस एंजेलिस, 29 जून (आईएएनएस)। ब्रिटिश अभिनेता हेनरी केविल ‘एनोला होम्स’ में अभिनेत्री मिली बॉबी ब्राउन के अपोजिट शेरलॉक होम्स का किरदार निभाने के लिए उत्साहित हैं।

केविल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, “शेरलॉक होम्स का किरदार निभाने को लेकर बहुत उत्साहित हूं और मिली बॉबी ब्राउन के साथ काम करने का मौका मिलने पर खुशकिस्मत महसूस कर रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “मिली, बहन मैं तुमसे लंदन में मिलता हूं।”

इस पर मिली ने जवाब दिया, “हां, शेरलॉक..बड़े भाई मैं तुम्हारे साथ काम करने का और इंतजार नहीं कर सकती।”

ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म ‘एनोला होम्स’ नैन्सी स्प्रिंगर की बुक सीरीज ‘द एनोला होम्स मिस्टरीज’ पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493