ह्युस्टन की जिंदगी पर फिल्म नहीं चाहतीं उनकी भाभी

लॉस एंजेलिस, 19 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका व्हिट्नी ह्युस्टन की भाभी ने उनके जीवन पर फिल्म बना रहे निर्माता को फटकार लगाई है।

लॉस एंजेलिस, 19 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका व्हिट्नी ह्युस्टन की भाभी ने उनके जीवन पर फिल्म बना रहे निर्माता को फटकार लगाई है।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, पैट ह्युस्टन लाइफटाइम टीवी और टीवी की निर्देशक एंजेला बासेट को खुला खत लिखा है।

पैट ने लिखा, “मैं यह व्हिटनी के परिवार, मित्र और प्रशंसकों से कहती हूं, अगर आप यह फिल्म देखते हैं, यह जानते हुए देखें कि लाइफटाइम मृत हस्तियों की खराब जीवनी बनाने के लिए जाना जाता है।”

उन्होंने कहा, “कोई खबर जिसमें किसी व्यक्ति को आगे बढ़ाया जाता है, वास्तव में वह दूसरे को बर्बाद करती है। मुझे नहीं लगता है कि यह बात कभी उनके दिमाग में आई हो कि वे किसी व्यक्ति की विरासत को खराब कर रहे हैं, सिर्फ इसलिए कि वे इसे करियर में चमकने का मौका समझ रहे हैं।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493