टॉमलिन्सन चल पड़े साइमन के पदचिह्नें पर

लंदन, 19 जनवरी (आईएएनएस)। ‘वन डायरेक्शन’ रॉक बैंड के सदस्य लुइस टॉमलिन्सन की टेलीविजन सम्राट साइमन कोवेल के पदचिह्नें पर चलने की योजना है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, टॉमलिन्सन (23) ने 78 प्रोडक्शंस लिमिटेड नाम से एक नई कंपनी शुरू की है। उन्होंने ट्विटर पर ऐसे रॉक या संगीत बैंड की तलाश शुरू कर दी है, जिनका अभी किसी के साथ कोई करार नहीं हुआ है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह नई प्रतिभाओं की तलाश में हैं

‘द सन’ समाचारपत्र ने टॉमलिन्सन के हवाले से कहा, “टॉमलिन्सन ने पिछले साल रियलिटी शो ‘द एक्स फैक्टर’ के मंच से इतर बहुत समय बिताया। उन्होंने ऐसा संभवत: इसलिए किया ताकि वह साइमन के साथ अधिक समय बिता सकें और मनोरंजन के कारोबार के कामकाज के तरीकों को समझ सकें।”

‘वन डायरेक्शन’ बैंड में टॉमलिन्सन के अलावा हैरी स्टाइल्स, लियाम पायने, जायन मलिक और नियाल होरान भी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493