योगी का आदेश-कुंभ की तर्ज पर हो कांवड़यात्रा का आयोजन,डीजे बजाने की रहेगी अनुमति ,कांवड़ियों को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा की तैयारी शुरू करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि यात्रा के दौरान डीजे बंद नहीं होंगे लेकिन सिर्फ भजन बजाने की ही अनुमति होगी।

एक महीने तक चलने वाली कांवड़ यात्रा 17 जुलाई को शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा है कि कांवड़ यात्रियों पर हेलिकॉप्टर से फूल और पंखुड़ियां बरसाने का बंदोबस्त किया जाए। लोकभवन में आयोजित एक बैठक में ये सभी निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि यात्रा के दौरान डीजे बंद नहीं होंगे लेकिन सिर्फ भजन बजाने की ही इजाजत होगी, फिल्मी गाने कतई नहीं चलेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से उन परेशानियों को चिन्हित करने को कहा जो कांवड़ यात्रा के दौरान आड़े आ सकती हैं। कांवड़ यात्री बिना किसी परेशानी अपनी सुखद यात्रा पूरी कर सकें इसके लिए हरेक जोन, जिला और मंडल स्तर पर विभागीय बैठकें करने और आपस में तालमेल बिठाने का आदेश दिया गया है।

यात्रा के दौरान स्वच्छता का भी पूरा ख्याल रखा जाना है। मुख्यमंत्री ने अपने निर्देशों में स्पष्ट कर दिया है कि थरमोकोल और प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल नहीं किए जाएंगे। यात्रियों की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज में अभी हाल में बीते कुंभ महोत्सव की तर्ज पर ही कांवड़ यात्रा की तैयारी की जाए। सभी अधिकारियों को उनके इलाके में शिव मंदिरों की पहचान करने और वहां पेयजल, स्वच्छता, बिजली और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493