‘द हंट्समैन’ में खलनायिका बनेंगी ब्लंट

लॉस एंजेलिस, 19 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री एमिली ब्लंट फिल्म ‘द हंट्समैन’ में अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ के साथ काम कर सकती हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि 31 वर्षीया ब्लंट फिल्म में बुरी स्नो क्वीन की भूमिका निभा सकती हैं।

साल 2012 में आई फिल्म ‘स्नोव्हाइट एंड द हंट्समैन’ के सीक्व ल ‘द हंट्समैन’ में हेम्सवर्थ शिकारी एरिक की भूमिका में वापस लौटेंगे।

मूल फिल्म में काम कर चुकीं अभिनेत्री क्रिस्टीन स्टीवर्ट हालांकि सीक्व ल फिल्म में काम नहीं करेंगी। उनकी जगह लेने वाले नई अभिनेत्री के नाम की घोषणा अभी नहीं की गई है।

फिल्म 22 अप्रैल 2016 को प्रदर्शित होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493