प्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मप्र सरकार ने प्रदेश के बाहर के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी में आयु सीमा 35 साल कर दी थी लेकिन मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को इससे नुकसान था लिहाजा अब सरकार ने मूल निवासियों को राहत देते हुए एक बड़ा फैसला किया है। अब 5 कैटेगरी में आने वाले 40 साल के उम्मीदवार भी सरकारी नौकरी में आवेदन कर सकेंगे। इसका फायदा SC, ST, OBC, महिला और विकलांग कैटेगरी में आने वाले उम्मीदवारों को मिलेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने आयु सीमा में बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए है।
dharmpath.com dharmpath